January 13, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

*समस्तीपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर, उप मेयर एवं पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण* समस्तीपुर(जकी अहमद)

*समस्तीपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर, उप मेयर एवं पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

समाहरणालय सभाकक्ष में समस्तीपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा मुख्य पार्षद अनीता राम, उप मुख्य पार्षद रामबालक पासवान एवं 47 नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद जिला पदाधिकारी के द्वारा मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दी गई एवं साथ मिलकर शहर के विकास पर काम करने का अनुरोध किया गया। साथ ही शहर के कचरा प्रबंधन एवं सफाई के संदर्भ में भी जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ट्रेचिंग मैदान, धर्मपुर, समस्तीपुर में सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन द्वारा अधिष्ठापित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी ड्राई एंड प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का उदघाटन दिनांक 14 जनवरी 2023 को किया जाना है। 10 मेट्रिक टन क्षमता वाला यह बिहार का पहला प्लास्टिक वेस्ट कचरा प्रबंधन संयंत्र है।इसके उदघाट्न में शामिल होने के लिए जिला पदाधिकारी के द्वारा मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं सभी पार्षद समस्तीपुर नगर निगम को आमंत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.