पीएचसी में एक्सरे बंद होने से बढी परेशानी
पीएचसी में एक्सरे बंद होने से बढी परेशानी
महुआ। रेणु सिंह
महुआ पीएचसी में एक्स-रे सेवा बंद के कर दिए जाने से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। यहां बीते एक सप्ताह से यह सेवा बंद कर दी गई है। जिससे मरीजों की संख्या में भी भारी कमी आई है। शुक्रवार को तो यहां अस्पताल में मरीजों की भारी कमी रही। बताया गया कि जब यहां एक्सरे नहीं होता है तो आने से क्या फायदा।
मरीजों ने बताया कि उन्हें 2 से ढाई किलो मीटर दूर अनुमंडल अस्पताल में एक्सरे कराने ने जाने में फजीहत होती है। अनुमंडल अस्पताल जाने के लिए ना तो कोई सवारी मिलती है ना ही कोई सुविधा। इस चिलचिलाती धूप में वहां पहुंचना मुश्किल हो रहा है। जिससे वह निजी अस्पताल का सहारा ले रहे हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि ऊपर से ही निजी स्तर पर चलाए जा रहे एक्सरे सेवा को बंद कर दी गई है। यहां पीएचसी में बीते 29 मार्च से यह सेवा बंद है। हालांकि यहां जिन मरीज को एक्स-रे की जरूरत होती है। उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भेजा जाता है। बताया गया कि अनुमंडल अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सेवा लोगों को दी जा रही है। वह राज्य स्वास्थ समिति की ओर से संचालित है। जहां क्षेत्रीय स्तर पर एक्सरे सेवा बहाल की गई थी, उसे बंद कर दी गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने भी बताया कि एक्सरे बंद होने से मरीजों की संख्या में कमी आई है।
