April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पत्रकार के माताजी की श्रद्धांजलि में दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि।

पत्रकार के माताजी की श्रद्धांजलि में दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट नसीम रबानी

वैशाली! महुआ, प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा ग्राम निवासी क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी व पत्रकार सुधीर मालाकार की दिवंगत माताजी स्वर्गीय चिंता देवी के श्रद्धांजलि समारोह में समाज के हर वर्ग के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी । श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा जगत के लोगों ने कहा कि माता जी का जीवन प्रेरणादायक रहा है, जिन्होंने अशिक्षित होकर भी अपने परिजनों को शिक्षा रूपी अमृत पिलाया ।श्रद्धांजलि समारोह में महुआ विधानसभा एन डी ए पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा प्रवीण, एन के एस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉक्टर लालिंद्र प्रसाद यादव, प्रो जमील अख्तर, प्रो लालबाबू राय ,डॉ उमाशंकर निराला ,भारतीय जन परिवार पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रविंद्र भक्ता , सुनील कुमार सिंह,जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ,मनोज कुमार राय, दिलीप कुमार राय , प्रमोद कुमार सिंह रामसागर सिंह ,प्रो सरोज कुमार उर्फ लाला सिंह ,ज्वाला प्रसाद सिंह, उमेश कुशवाहा सहित हजारों लोग उपस्थित थे। श्रद्धांजलि समारोह ज्योति राव फुले परिषद के बैनर तले आयोजित की गई ,जिसमें जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मालाकार ,प्रमोद भक्त, डॉ लल्लन प्रसाद, चंदेश्वर भगत , चूलहाई भगत ,नथुनी भगत ,अनिल गुप्ता, प्रशांत कुमार , परिवार के पशुपतिनाथ मालाकार, देवानंद मालाकार, धर्मेंद् मालाकार,देवानंद मालाकार, पारसनाथ मालाकार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।श्रद्धांजलि समारोह में कबीर मठ मिर्जानगर के महंत साहेब अजय दास के द्वारा भक्तिमय भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.