April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानाचार्य को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानाचार्य को दी श्रद्धांजलि
महुआ। रेणु सिंह

प्रखंड की फुलवरिया में पूर्व दिवंगत प्रधानाचार्य स्व रामनाथ सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके निवास स्थान पर किया गया। जहां पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पुत्र श्रम संसाधन विभाग भारत सरकार के अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, पुत्रवधू डॉ पूजा सिंह, पुत्री रीना सिंह, वीणा सिंह, ममता सिंह, दामाद संतोष कुमार सिंह, नाती राहुल आदि के द्वारा किया गया। जहां पर पहुंचे पूर्व मुखिया महेश सिंह, पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार, बृजेश पटेल आदि गणमान्य लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.