डी० पी० एस में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ समस्तीपुर(जकी अहमद)
डी० पी० एस में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ
समस्तीपुर(जकी अहमद)
मुक्तापुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री जी. एन. झा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समर कैंप छात्रों में छुपी प्रतिभा को निखारने एवं संवारने का बेहतरीन मंच है। बताते चलें कि जूनियर वर्ग (केजी 1 से पाँचवीं) के लगभग 100 छात्र ने समर कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। कैंप के प्रथम दिन क्ले क्राफ्ट, फन गेम, क्वीज, पेंटिंग एवं डिसप्ले बोर्ड की सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं दूसरे और तीसरे दिन, पेपर क्राफ्ट, पॉटरी क्राफ्ट, फैंसी ड्रेस एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा एवं पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। समर कैंप का संचालन विद्यालय की वरीय शिक्षिका पूजा नेतृत्व में किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर सीनियर दुर्ग (कक्षा छठी से दसवीं) तक के छात्रों के लिए रेमेडियल क्लासेस का आयोजन किया जा रहा है। सभी शिक्षकों की सक्रिया भागीदारी से पूरे विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल छाया रहा। समर कैथ की सफलता के लिए विद्यालय के प्रबंध निदेशक मो. राशिद, निदेशक इश्तियाक अनवर एवं उप प्राचार्य डॉली ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दी।
