April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समस्तीपुर पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

समस्तीपुर पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

समस्तीपुर(जकी अहमद)

भाजपा के वरिष्ट नेता के निधन पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समस्तीपुर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ दिवंगत नेता भाग्य नारायण राय के परिजनों से हरपुर एलौथ पहुँचकर मुलाकात किया और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन को एकजुट करने की कवायद पर प्रहार करते हुए कहा कि इन दिनों नीतीश कुमार कमजोर हो गये हैं। आज न कल जनता दल यूनाइटेड का आरजेडी में विलय तय है। आधे दर्जन से अधिक उनके सांसद बीजेपी के संपर्क में है। इन दिनों पार्टी में भगदड़ की स्थिति है राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के द्वारा राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट घोषित किए जाने वाले बयान पर सुशील मोदी ने कहा कि यह पार्टी का अधिकारिक निर्णय नहीं है। हम तो चाहते हैं कि कोई उम्मीदवार घोषित हो लेकिन यह ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि महागठबंधन में कई उम्मीदवार है। कोई भी क्षेत्रीय दल राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट स्वीकार नहीं करेगा। वहीं हम पार्टी के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन का राज्यपाल से मिलकर समर्थन वापसी की बात पर कहा की इससे सरकार हके सेहत पर कोई असर नही पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.