वैशाली:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के विभिन्न भागों में आयोजित की गई योग शिविर ।
वैशाली:योगासन करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत बिगड़ी।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली! हाजीपुर ,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं अन्य नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।मुख्य कार्यक्रम हाजीपुर मुख्यालय के कौनहारा में आयोजित की गई। वही महुआ अनुमंडल क्षेत्र के महुआ गांधी मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें महुआ अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक सौरव सुमन सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजसेवी भाग लिया ।सिंघाड़ा निरसू नारायण महाविद्यालय के खेल मैदान योग दिवस का आयोजन किया गया ,जिसमें बड़ी संख्या में व्याख्याताओं, समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया ।वहीं छतवारा स्थित सृजन पब्लिक स्कूल ने प्रधानाध्यापक डी के सिंह के नेतृत्व में योग शिविर में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच में पोष्टिक आहार का वितरण किया गया । सूरतपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शंकर मालाकार के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। संत जोसेफ स्कूल, आयुर्वेद महाविद्यालय सहित अन्य खेल मैदानों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।
