April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घर के पास युवती का गोली मारकर हत्या

घर के पास युवती का गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर(जकी अहमद)

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर चौक पर शिवनाथपुर की रहने वाली एक युवती को प्रेम प्रसंग में शिवनाथपुर स्थित युवती के घर के सामने के पड़ोसी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृत युवती की पहचान शिवनाथपुर वार्ड नंबर एक निवासी अर्जुन सिंह की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही विभूतीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है तथा डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बहरहाल स्थानीय पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.