सुपौल में अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा ।
सुपौल में अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत वार्ड संख्या 15 में स्थित धनेश्वर भुइया स्थान पर आयोजित होने वाली 24 घंटे अष्टयाम यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया ।पहलेजा घाट से लाए गए गंगाजल को कलश में भरा गया, तत्पश्चात जहांगीरपुर सलखननी, चांदपुरा,गैसपुर , बरहर चौक, समसपुरा, होते हुए सुपौल टरिया यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां पर आचार्य शशांक कुमार झा द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ ।काली दुर्गे राधे श्याम, गौरी शंकर सीता राम के महामंत्र से यज्ञ स्थल के चारों ओर गुंजायमान हुआ ।इस यज्ञ के मुख्य यजमान डॉ नवल झा, बैजू सिंह एवं प्रेम कुमार सिंह है, जो कलश लेकर आगे आगे चल रहे थे ।पीछे से 551 कन्याओं का जत्था माथे पर कलश लिए जय श्रीराम के नारे लगा कर आगे बढ़ रहे थे ।वही डीजे पर नवयुवकों की टोलियां भक्ति गीतों पर झूमते नजर आ रहे थे ।इस अष्टयाम यज्ञ में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार राय , पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अवधेश पासवान ,वार्ड सदस्य यूगल सिंह, राहुल कुमार सिंह ,राजीव कुमार सिंह, बबलू कुमार ,सुधीर कुमार सिंह ,विजय कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह ,सूर्यदेव सिंह ,सुबोध कुमार सिंह ,नंदलाल सिंह, राजनंदिनी टेंट हाउस के प्रोपराइटर पंकज कुमार सिंह, जगदीश सिंह ,उमेश सिंह ,सुरेश सिंह ,अनिल कुमार सिंह ,जितेंद्र कुमार सिंह के अलावे बड़ी संख्या में नर ,नारी बच्चे, बूढ़े भक्तिमय वातावरण में भाग ले रहे थे।
