May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वेंडिंग जोन के बाहर ठेला व खोमजा सजाने वाले दुकानदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर तीन दिनों के लिए ठेला जब्त की कार्रवाई करें,

रिपोर्ट:सुधीर मालाकार

हाजीपुर 30/06/2023 वेंडिंग जोन के बाहर ठेला व खोमजा सजाने वाले दुकानदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर तीन दिनों के लिए ठेला जब्त की कार्रवाई करें, ताकि लोगों को ट्रैफिंक जाम की समस्या से जूझना ना पड़े। खासकर गांधी चौक, रामाशीष चौक, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, राजेन्द्र चौक स्थित नो वेंडिंग जोन से ठेला वालों को हटाकर वेंडिंग जोन में शिफ्ट करायें। उक्त बातें डीएम यशपाल मीणा अपने कार्यालय कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहां। उन्होंने शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता करतें हुए 7 बिन्दुओं पर समीक्षा की और सर्वप्रथम सड़क दुर्घटनाओं में घायल व मृतकों के आकड़ों का विश्लेषण किया गया। समीक्षा में पाया गया कि मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मई महीने में कुल 42 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत तथा 16 लोग घायल हुए थे। वहीं, सड़क जून महीने में 16 मृत्यु जबकि 20 लोग घायल हुए थे। साथ ही डीटीओ से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने संबंधित कार्य योजना तैयार करने का निदेश दिया गया।
डीएम ने सवर्थम शहर में जाम की समस्या को देखते हुए जिला अन्तर्गत सभी ऑटो रिक्सा चालकों के लाईसेंस, ऑटों की परमिट व रजिस्ट्रेशन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जुर्माना करने का निदेश ट्रैफिक पुलिस को दिया गया। वहीं, अभियान में सड़क दुर्घटना कम करने हेतु अभियांत्रिक प्रयास, जन जागरूकता एवं यातायात के नियमों को कड़ाई से लागू कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बैठक के दौरान शहर के अंदर गांधी चौक समेत चिन्हित जगहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए समिति सदस्यों के साथ चर्चा किया। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल गोलंबर का सौर्न्दीकरण के बाद अब शहर के अंदर ट्रैफिंक लाइट लगना अति आवश्यक है।
बैठक के दौरान डीटीओ ने बताया कि जिले की सड़कों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर एचएचडी डिवाईस से ऑन द स्पॉट जुर्माना किया जाता है। 23 जून तक डीटीओ द्वारा 11 लाख 43 हजार 500, एमवीआई दिलीप कुमार 14 लाख 24 हजार 100, ईएसआई पंकज 13 लाख 37 हजार 200 और गोपाल मिश्रा 26 लाख 66 हजार 800 कुल 65 लाख 71 हजार 600 जुर्माना वसूल किया है। वहीं, महनार थाना 79 हजार 500, नगर थाना 1 लाख 4 हजार और यातायात थाना 8 लाख 23 हजार एचएचडी डिवाईस से एवं नगद जुर्माना की राशि वसूल किया गया है।
ब्लैक स्पॉट की समीक्षा के दौरान डीएम ने हाईवे पेट्रोलिग, फ्लोरोसेंट स्टीकर, साईनेज, गति सीमा व घनी आबादी का बोर्ड, कनवेक्स मिरर इत्यादि के लगाये जाने पर आवश्यक निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त सड़क दुघर्टना में घायल पीड़ितों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को चिन्हित कर पुरस्कृत करने, महा विद्यालयों में रोड सेफ्टी एम्बेसडर तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता, थर्ड पार्टी इनश्योरेंस तथा सड़क दुर्घटना में मृत्यु एवं मुआवजा की स्थिति की समीक्षा की गई।
सड़क दुर्घटना अंतरिम मुआवजा की समीक्षा में डीटीओ ने बताया कि हिट रन से संबंधित आवेदनों की सूची प्राप्त कर मुआवजा की स्वीकृति के लिए फाईल तैयार की जा रही है। डीटीओ ने बताया कि हिट रन के 3 मामले का दावा निपटान में डीएम का स्वीकृति मिल से भुगतान के लिए इंश्योंरेष कॉसिल मुंबई भेजा गया है। साथ ही इंश्योरेंष क्लेम मुआवजा के लिए जिला न्यायाधीश के साथ इंश्योंरेष कंपनी के साथ बहुत जल्द ही बैठक होना है। वहीं, डीएम ने डीएसपी मुख्यालय को निर्देश दिया कि सभी बैंकों के साथ बैठक कर एक-एक ट्रॉली देने का प्रस्ताव दें।
समीक्षा के दौरान एनएच के अधिकारी ने बताया कि एनएच पर होने वाले सड़क हादसों को लेकर केंद्र सरकार ने टॉल फ्री नंबर 1033 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करने पर एम्बुलेंस या अन्य मांगी गई सुविधा की मदद मिलती है। इस बैठक में डीएम के साथ एडीएम विनोद कुमार सिंह, डीटीओ जयप्रकाश नारायण, सदर एसडीओ अरूण कुमार, एमवीआई दिलीप कुमार,सभी नगर परिषद व नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी, संबधित विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.