March 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जुड़ावन अग्नि पीड़ितों को माली समाज संगठन ने किया आर्थिक सहयोग।

रिपोर्ट:सुधीर मालाकार, वैशाली

हाजीपुर (वैशाली) जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत जुड़ावनपुर ग्राम निवासी दिनेश भगत एवं उनके तीन पुत्रों के घर जलने के बाद जिले के माली समाज संगठन के द्वारा प्रो. सुधीर मालाकार के नेतृत्व में पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया। उनके परिजनों को इस दुख से निपटने के लिए वस्त्र,कंबल सहित अन्य सामग्रियां एवं नगद आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की बताते चले कि राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर के दिनेश भगत एवं उनके पुत्रों का घर बिजली के शॉर्ट सर्किट लगने से पिछले दिनों जलकर खाक हो गई थी।घर में रखे अनाज ,वस्त्र,कपड़े ,नगदी सभी जलकर राख हो गए।उसके बाद स्थानीय लोगों एवं प्रशासनिक ओर से भी मदद की गई थी। माली समाज के संगठन के सदस्यों ने पीड़ित परिजनों के घर जाकर उन्हें हर तरह की मदद की तथा आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर चंदेश्वर भगत , चूल्हाई भगत ,दीपनारायण भगत, सुरेंद्र भगत ,शिक्षाविद दिलीप कुमार भगत ,राजू मालाकार ,जितेंद्र मालाकार, महादेव भक्त, शिक्षक कमलेश कुमार, विजेंद्र मालाकार, सुधीर कुमार के अलावे पहाड़पुर ग्राम के डॉ बटोही भगत ,राजेंद्र भगत, डॉ सुरेंद्र भगत ,डॉ रविंद्र भगत, सुचिंद्र भगत ,डॉ पप्पू कुमार, सोनू कुमार, प्रमोद कुमार , पीड़ित परिवार के गोरख भगत, कृष्ण भगत ,रंजीत मालाकार सहित बड़ी संख्या में महिला ,पुरूष एवं बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.