May 12, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह से मुक्ति का संकल्प

ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह से मुक्ति का संकल्प

भगवानपुर : वैशाली जिले में बाल विवाह से मुक्ति को लेकर चलाए जा रहें 100 दिवसीय अभियान के तहत भगवानपुर प्रखंड के प्रतापटांड पूर्वी और पश्चिम पंचायत में ग्रामीणों के बीच व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान और विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन परियोजना के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।
इस अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक संस्थान के सचिव डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि वैशाली को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से न केवल बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने की पहल की जा रही है, बल्कि इससे जुड़ी अन्य सामाजिक समस्याओं जैसे बाल श्रम, बाल यौन -शोषण और बाल तस्करी के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई जा रही है।
इस अभियान की सफलता में पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन और सामान्य जनों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है,जिससे यह मुहिम और प्रभावशाली होती जा रही है। सामूहिक प्रयास से ही इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
मौके पर अधिकार मित्र संतोष कुमार ने 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया और विकसित भारत की परिकल्पना में लड़कियों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए सभी को संकल्पित होने की आवश्कता हैं।
इस दौरान ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकथाम में सहयोग करने और पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विधिक सेवक चंद्रशेखर कुमार,समाजसेवी धीरेंद्र ठाकुर,अरविंद महतो,विभा कुमारी, सरस्वती देवी, नेहा कुमारी, राजनंदनी कुमारी,रूपेश कुमार, प्रियंका कुमारी, कामिनी कुमारी, रामा महतो,राजेश्वर महतो,रानी देवी,सकली देवी, चंचला देवी,तेतरी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.