मुंबई में निःशुल्क नेत्र जांच कैम्प का आयोजन
मुंबई में निःशुल्क नेत्र जांच कैम्प का आयोजन
मुंबई में शांतिलाल संघवी नेत्र संस्थान द्वारा सोशल एजुकेशनल वैल्यूएबल एसोसिएशन (SEVA) के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच कैम्प किया गया। यह कैम्प 25 जनवरी 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मदरसा अता-ए-रसूल, मदीना मस्जिद, नटवर पारेख कंपाउंड, म्हाडा कॉलोनी, गोवंडी (मुंबई-43) में आयोजित किया गया था।
इस कैम्प में लगभग 500 गरीब व पसमांदा लोगों की आँखों की जांच की गई और जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे दिए गए। कैम्प के दौरान कम्प्यूटराइज्ड दृष्टि परीक्षण, नेत्र दबाव परीक्षण, मोतियाबिंद की जांच और डायबिटिक रेटिनोपैथी की पहचान की गई। साथ ही नजदीकी चश्मे रियायती दर पर उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सगीर अंसारी और प्रधान महासचिव इरफान जामियावाला पूर्व नगर सेवक रमेश कामरे ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य सेवा कैम्प मानव कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस कैंप में प्रसिद्ध समाज सेवक मोहम्मद् आलम, मुर्तजा शेख, मनोहर जी, शामिल थे उन्होंने जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज सेवा करने का संदेश दिया।
स्थानीय नागरिकों ने नेत्र जांच कैम्प के सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
