February 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जवानों व युवाओं को उत्साहित करने के लिए डीएसपी ने लगाई 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का अयोजन

जवानों व युवाओं को उत्साहित करने के लिए डीएसपी ने लगाई 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का अयोजन

समस्तीपुर(जकी अहमद)

हल्की हल्की रिमझिम बर्षा के बीच दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ ) दिनेश कुमार पाण्डेय के साथ प्रशिक्षु डीएसपी राघवेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं में जोश, उत्साह एवं जुनून बनाये रखने के लिए शनिवार की अहले सुबह अनुमंडल मुख्यालय दलसिंहसराय से विद्यापतिधाम तक तकरीबन 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाई। इस दौड़ में उनके साथ तीन थाने के पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं सेना भर्ती की तैयारियों में लगे युवा शामिल हुए। दौड़ के बाद विद्यापतिधाम स्मारक के समीप सभी अधिकारियों, जवानों एवं युवाओं ने 45 मिनट का वार्म – अप भी किया। मैराथन दौड़ के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीपीओ दिनेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शरीर एवं मन को चुस्त – दुरुस्त बनाये रखने के लिए सुबह शाम दौड़ लगानी चाहिए, उन्होंने कहा कि आज की दौड़ दलसिंहसराय के महावीर चौक से विद्यापतिधाम
स्मारक चौक के बीच 50 मिनट में पूरी की गई। दौड़ की शुरुआत में ही तेज बरसात शुरू हो गई थी, बावजूद इसके दौड़ में शामिल अधिकारियों एवं युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ, जिसे देख आसपास के लोग अचंभित हो रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में जोश, जुनून व आत्मविश्वास को बनाये रखने, पुलिस पदाधिकारी और जवानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने और स्वयं को फिट रखकर क्षेत्र के युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से साल के 6 महीने बीत जाने पर इस दौड़ का आयोजन किया गया था, इस दौड़ में शामिल महिला जवानों का उत्साह भी चरम पर था। गौरतलब है कि डीएसपी दिनेश पाण्डेय प्रत्येक दिन सुबह शाम अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर दौड़ लगाया करते हैं, जिससे एक ओर जहां अपराधियों ने भय का माहौल बना रहता है, वहीं दूसरी ओर युवाओं को जोश, जूनून तथा अपने जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। इसके अलावा वे समय – समय पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्रों को मोटिवेशनल स्पीच के द्वारा प्रेरित करते रहते हैं। आज की मैराथन दौड़ में एसडीपीओ दिनेश कुमार पाण्डेय के साथ प्रशिक्षु डीएसपी राघवेंद्र त्रिपाठी, आईएनएसपी ब्रजेश कुमार, एसआई मंजुला मिश्रा, एसआई अनु कुमारी, एसआई शंभू कुमार एसआई राजन कुमार के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस जवान एवं पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.