दहेज सौदागरों का बहिष्कार कर गरीब शिक्षित परिवार में बेटा बेटी का रिश्ता जोड़ें/ मुखिया हाशिम
दहेज सौदागरों का बहिष्कार कर गरीब शिक्षित परिवार में बेटा बेटी का रिश्ता जोड़ें/ मुखिया हाशिम
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली संवाददाता सुत्र जिला वैशाली अंतर्गत प्रखंड गोरौल के ग्राम पंचायत राज बक्सांमा के सुसज्जित कर्मठ अनुभवी मुखिया श्री हाशिम अंसारी ने ईद मिलन समारोह के अवसर पर सूत्रों से बात करते हुए अपने आवास पर पूरे देशवासियों को तथा अपने ग्राम पंचायत राज बक्सांमा वासियों को एवं आए हुए अतिथि सेठ नसीम अंसारी कोलकाता , डाक्टर तौसीफ रजा कोलकाता , पत्रकार एजाज आदिल शाहपुरी , मास्टर इम्तियाज अंसारी , मास्टर इरशाद अंसारी भी शामिल थे जहां ईद उल अजहा की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और यह भी कहा कि यह बलिदान का त्यौहार है और यह बलिदान मुसलमान मजहब के मानने वाले ईश्वर की खुशी के लिए देते हैं ताके इस बलिदान से ईश्वर खुश हो जाए तत्पश्चात उन्होंने समाज में बढ़ते हुए दहेज सौदागरों के बारे में कहा की समाज में ऐसे कुष्ठ लोगों को चिन्हित कर समाजिक बहिष्कार कर कुप्रथा पर काबू पाया जा सकता है तत्पश्चात उन्होंने यह भी कहा कि इस कुप्रथा में जहां वर पक्ष के लोग दोषी है वहीं वधू पक्ष के भी लोग दोषी हैं वधू पक्ष के लोग अपने हाथों से अपने पुत्री का भाग लिखने के चक्कर में वह अपने पुत्री का भाग को ही खराब कर देते हैं जिसका समाज पर इतना बुरा असर पड़ता है कि उनके नकल करने में गरीब को घर की जमीन तक बिक जाती है इसलिए हम वधू पक्ष के लोगों से अनुरोध करना चाहते हैं कि अपनी पुत्री का विवाह बहुत बड़ा खानदान बहुत बड़ा महल बहुत बड़ा डॉक्टर बहुत बड़ा इंजीनियर का खोज न करते हुए अपने पुत्री का विवाह गरीब शिक्षित इमानदार परिवार में होनहार लड़कों से करने का संकल्प लें हमें विश्वास है कि आप जब यह काम समाज में प्रारंभ करेंगे तो उद्योगपतियों को सही पुत्री मिलना मुश्किल हो जाएगा इन बड़े लोगों के बीच में आज हमारे परिवार में बच्चियां बूढ़ी हो गई हैं उसी तरह उनका लड़का भी बूढ़ा हो जाएगा और खुबसूरत पुत्री नहीं मिलेगी।
रिपोर्ट के साथ फोटो संलग्न है
