किसान रजिस्ट्री में खाता-खेसरा नंबर की अनिवार्यता किसानों को सम्मान निधि से वंचित करने की साज़िश – ललन कुमार
किसान रजिस्ट्री में खाता-खेसरा नंबर की अनिवार्यता किसानों को सम्मान निधि से वंचित करने की साज़िश – ललन कुमार
ताजपुर/समस्तीपुर (अब्दुल कादिर): सरकार द्वारा आनन-फानन में चलाया जा रहा फार्मर रजिस्ट्री में खाता नंबर की अनिवार्यता किसानों को किसान सम्मान निधि से वंचित करने की साज़िश है। यह किसानों के लिए घातक साबित होगा।
अखिल भारतीय किसान महासभा की मोतीपुर वार्ड 26 में आयोजित प्रखंड कमिटी की विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि किसान रजिस्ट्री से ही सरकार द्वारा प्रायोजित सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा, लेकिन इससे किसान वंचित हो जाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि 9 फरवरी को किसान प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेंगे। ललन दास ने कहा कि किसान रजिस्ट्री में वंशावली को शामिल किया जाए।
बैठक में राजस्व महाभियान के माध्यम से किसानों से लिए गए आवेदन का निष्पादन करने की मांग की गई। बैठक में मुंशीलाल राय, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, मोती लाल सिंह, शंकर महतो, मकसुदन सिंह, अनील सिंह, संजय कुमार सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, रंजीत कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, सुखदेव सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, राज नारायण राय, सत्तो सहनी, आनंदलाल सहनी, अनील कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार राय, मनीष कुमार राय, चंद्रशेखर शर्मा, रवींद्र शर्मा, लखन राय, संजीव कुमार, रंजीत कुमार आदि किसान मौजूद थे।
