February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में घर-घर हुई फातिहा।

इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में घर-घर हुई फातिहा।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुहर्रम पर अकीदतमंदों ने विविध तरीकों से हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया। जुमा की तकरीर में उलमा किराम ने इमाम हुसैन, अजमते कुरआन व हमारी जिम्मेदारियां, कर्बला के शहीदों पर रोशनी डाली। इमाम हुसैन, अहले बैत व कर्बला के शहीदों की याद में क़ुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी हुई। जिन लोगों ने नौवीं मुहर्रम को रोज़ा रखा था उन्होंने रोज़ा खोलकर अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए इबादत की। अकीदतमंदों ने घर व मस्जिद में क़ुरआन शरीफ़ की तिलावत की। अल्लाह का जिक्र किया। दरूदो सलाम का नज़राना पेश किया। पूरा दिन हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए बीता।
——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.