November 30, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा, पैक्स अध्यक्ष।

1 min read

जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा, पैक्स अध्यक्ष।

वैशाली जिले से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

गोरौल। अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। ऑक्सीजन देने और कार्बन डाइऑक्साइड को लेने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वायु शुद्ध और ताज़ी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे।
उक्त बाते आज गोरौल प्रखंड क्षेत्र के सोंन्धों दुल्लह पंचायत स्थित सोंन्धों वासुदेव गांव निवासी पुर्व पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी पंकज कुमार के प्रथम पुत्र के 10 बर्ष पुरा होने पर आम के पेड़ पौधारोपण कर बर्डे पार्टी पर पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार ने कही। मौके पर अमरेश कुमार उर्फ फेकू राय, मनोज कुमार, रामचरण राय, जीवन राय, सरधा देवी, किरण देवी, रंजीत राय, पप्पु राय, सहित अन्य लोग शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.