February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सात फेरों में खाए गये कसमों को निष्ठापूर्वक निभाने वाला पुनीत कार्य है शादी के बंधन में बंधना : विधायक

सात फेरों में खाए गये कसमों को निष्ठापूर्वक निभाने वाला पुनीत कार्य है शादी के बंधन में बंधना : विधायक

वैशाली जिले से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

वर-वधु को आशीष देने मुखिया के घर पहुंचे गणमान्य,

-सचमुच सात फेरों में खाए गये कसमों को निष्ठापूर्वक निभाने का पुनीत कार्य है शादी के बंधन में बंधना l यह संस्कृति जिसमें दो अनजान पथिक एक साथ जिन्दगी जीने की कसमें खाते हैं, यह यही
सात जन्मों का बंधन है,एक दूसरे पर विश्वास जताकर और एक-दूसरे का सम्मान कर ही इस महत्वपुर्ण रिश्ते को अटूट बनाकर रख सकते हैं। उक्त बातें बीते बुधवार की रात जिला के भगवानपुर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत राज शंभूपुर कोआरी की मुखिया अंजुला कुमारी के छोटे देवर की शादी उपरांत वर-वधु स्वागत समारोह के मौके पर पहुंचे अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने कही l
बताते चलें मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार पटेल द्वारा व्यवस्थित कार्यक्रम में पहुंचकर वर-वधु को आशीष देने वालों में जाप के युवा सेल के अध्यक्ष राजू दानवीर,जदयू के वरिष्ठ नेता पंकज पटेल, वरिष्ट पत्रकार नरेन्द्र कुमार सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह,जदयू के जिला महासचिव सत्यनारायण सिंह,जदयू नेता सुनिल कुमार सुमन, पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, राजकीय शिक्षा पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अनिल कुमार, समाजसेवी चंद्रशेखर पटेल, बलवीर सिंह, शिक्षाविद् वशिष्ट प्रसाद सिंह,पत्रकार कौशल किशोर सिंह,श्रीनिवास कुमार, रणजीत कुमार सिंह,शिक्षक रमेश कुमार,विन्देश्वर सिंह, राघवेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.