December 5, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

राज्य स्कूली बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

राज्य स्कूली बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

सेमी फाइनल में पहुंची सिवान, एकलव्य, सारण, पटना, नालंदा , प चंपारण।
का हुआ आगाज।

जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

सिवान।

रिपोर्ट :आदित्य कुमार सिंह, जिराफेई सिवान 

कला संस्कृति युवा विभाग बिहार , राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन सिवान के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैच के साथ ही तीनो आयु वर्ग का क्वार्टर फाइनल मैच संपन्न हुआ। जिला योजना पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी सिवान जितेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी का उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ी एवम तकनीकी को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि खेल का मैदान अनुशासन के साथ व्यक्तित्व विकास का पाठशाला है। खिलाड़ी अब खेल को स्वास्थ के साथ रोजगार का माध्यम भी बना रहे है। मौके पर वी एम स्कूल के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह, सारण प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव संतोष कुमार सिंह , बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी सह चयनकर्ता संजय कुमार सिंह सारण , मो शाहिद एकलव्य सिवान, लक्की यादव सहित सभी 10 तकनीकी पदाधिकारी के साथ सिवान की अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी राधा कुमारी, शारीरिक शिक्षक मनोरंजन कुमार सिंह,विजय प्रताप सिंह , अनिरुद्ध कुमार , अरविंद शंकर, शिवेंद्र कुमार , धर्मेंद्र कुमार , कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार , अश्विनी कुमार, सुशीला कुमारी सहित अन्य ने प्रतियोगिता संचालन में तकनीकी सहयोग किया। बालिका अंडर 14 ,17 एवम 19 में बिहार के 24 जिला के बालिका खिलाड़ियों ने ग्राउंड में खूब पसीना बहाया। बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए सिवान , एकलव्य, सारण, पटना, नालंदा एवम प चंपारण ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। जिला प्रशासन आयोजन समिति द्वारा खेल भवन में खिलाड़ियों के आवासन एवम भोजन का उत्तम प्रबंध किया गया है। आवासन स्थल पर मेडिकल टीम, पुलिस प्रशासन के साथ प्रतिनियुक्ति स्थानीय शारीरिक शिक्षक मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.