January 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मैरवा में डाक अधीक्षक ने योजनाओ को किया समीक्षा, अधिक से अधिक खाता खोलने का दिया निर्देश

मैरवा में डाक अधीक्षक ने योजनाओ को किया समीक्षा, अधिक से अधिक खाता खोलने का दिया निर्देश

मैरवा: मैरवा डाकघर में डाक अधीक्षक राहुल रंजन ने शुक्रवार को सभी डाककर्मियों के साथ एक बैठक कर योजनाओ का समीक्षा बैठक किया है। उन्होंने मैरवा, दोन, दरौली, गुठनी के उप डाकपाल, डाक सहायक, पोस्टमैन, एमटीएस सहित सभी बीओ के बीपीएम और एबीपीयम को डाक विभाग द्वारा सभी योजनाओ पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक खाता खुलवाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने को कहा। समय पर लोगो के घरो तक मेल व पार्सल पहुंचाने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा की बेहतर कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व डाकपाल अली इमाम ने किया। मौके पर शाखा डाकपाल साधु शरण सिंह, राजेश्वर तिवारी, सुभाष यादव समेत सैकड़ो डाककर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.