April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

 

सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल
महुआ। रेणु सिंह
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। यह घटना सोमवार की रात महुआ के कुशहर चौक के पास घटी।
बताया जा रहा है कि मोहनपुर धनराज उर्फ खीराचक निवासी राजनारायण राम का 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार और उसी गांव के विजय राम का पुत्र 20 वर्षीय अजीत कुमार बाइक से सड़क पार कर रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। इस घटना में राज नारायण राम का 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार की मौत हो गई। वहीं घायल विजय राम के पुत्र अजीत कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसी गांव की मनीष यादव ने बताया कि दोनों युवक रात में किसी काम से सड़क पर गया था। सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.