“रीड अम्बेडकर अभियान” के तहत अधिकारियों को भेंट की बाबा साहेब की पुस्तकें
“रीड अम्बेडकर अभियान” के तहत अधिकारियों को भेंट की बाबा साहेब की पुस्तकें

“रीड अम्बेडकर अभियान” के तहत अधिकारियों को भेंट की बाबा साहेब की पुस्तकें
अम्बेडकर विकास मंच द्वारा प्रायोजित “रीड अम्बेडकर अभियान” के तहत मंगलवार को मंच के पदाधिकारियों ने अपर समाहर्ता आपदा सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रामदुलार राम एवं जमुनी लाल महाविद्यालय के प्राचार्य को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित पुस्तकें भेंट कीं।
इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को बुके एवं बाबा साहेब की प्रतिमा देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण पासवान, संयुक्त सचिव सुजीत कुमार चौधरी, अम्बेडकर विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदेव राम एवं प्रदेश सचिव रमेश रजक मौजूद रहे।