एम ए एस विद्यालय ने उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को किया सम्मानित ।
एम ए एस विद्यालय ने उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को किया सम्मानित ।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार। वैशाली !
पातेपुर ,नगर पंचायत स्थित एम. ए. एस. इंटरनेशनल स्कूल ने भव्य समारोह का आयोजन कर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया | समारोह का विधिवत उद्घाटन गणेश राय (व्यापार मंडल अध्यक्ष सह प्रमुख प्रतिनिधि) राजकिशोर राय (प्राचार्य ,जय मूरत राय महविद्यालय) उप मुख्य पार्षद रविरंजन, समाज सेवी मनीष राय, सरपंच प्रतिनिधि परमहंस राय, नगर पार्षद प्रतिनिधि बिंदु राय, स्कूल के निदेशक एम. ए. सिद्दीकी एवं प्राचार्या एस. नाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया | कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मेडल एवं सर्टीफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया | उपस्थित अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की | मुख्य अतिथि गणेश राय ने कहा कि यह स्कूल छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास कर रहा है | वहीं दूसरे राज किशोर राय ने कहा कि यह स्कूल आज न केवल पातेपुर प्रखंड का बेहतरीन स्कूल है बल्कि अपने उपलब्धियों के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों में भी सम्मान का केंद्र बना हुआ है, जो पातेपुर के लिए गौरव कि बात है | कार्यक्रम में उज्जवल झा, अमरजीत झा, मोहम्मद एह्काम, मोहम्मद सरफराज़, नवल कुमार, राजीव रंजन सिंह, चन्दन सिंह, चंद्रभूषण सिंह, मनोज राय के साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोगों के साथ ही स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं गणेश कुशवाहा, पवन राय, रंजीत कुमार, राजू कुमार, पप्पू चौधरी, प्रवीण सिंह, शंकर सहनी, हरदेव सिंह, रामलगन प्रसाद, शोभा कुमारी, आरती कुमारी, निशा कुमारी, अल्क्रिता कुमारी अन्य कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया | अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान स्कूल निदेशक एम.ए. सिद्दीकी एवं प्राचार्या एस. नाज़ के द्वारा किया गया |
