समाजसेविका की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
समाजसेविका की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत के पूर्व पंसस संजीत कुमार चौधरी की पत्नी और समाज सेविका स्व बबीता चौधरी की द्वितीय पुण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक आवास लक्ष्मीनारायणपुर गांव में मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
संजीत कुमार चौधरी के द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा के मौके पर विज्ञान स्वरूप सिंह, नंदकिशोर राय, विजय कुमार राय, सीतांशु, देवेंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार, राजीव चौधरी, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार आदि ने श्रद्धा श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर लोगों ने दिवंगत समाज सेविका के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
