April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

 

♦ शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल ♦

टीचर्स ऑफ बिहार की त्रैमासिक पत्रिका ‘विद्यार्थी दर्पण’ का भव्य अनावरण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल

गोपालगंज, 28 अप्रैल 2026:बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ एवं जिला शिक्षा विभाग गोपालगंज के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु त्रैमासिक शैक्षिक पत्रिका ‘विद्यार्थी दर्पण’  का भव्य अनावरण मंगलवार को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया गया। शिक्षा जगत में नवाचार, गुणवत्ता और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

➤  गरिमामयी अवसर पर जिला पदाधिकारी गोपालगंज पवन कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार तथा ओएसडी संदीप कुमार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।

➤  जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने पत्रिका का अनावरण करते हुए कहा कि ‘विद्यार्थी दर्पण’ विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, विज्ञान, नवाचार, कौशल विकास एवं करियर मार्गदर्शन का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि पत्रिका के मुख्य संपादक उच्च विद्यालय लरौली के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक मनीष कुमार हैं, जिन्होंने इस अभिनव पहल को सफलतापूर्वक मूर्त रूप दिया है। पत्रिका को आधुनिक, आकर्षक एवं तकनीकी रूप से सशक्त स्वरूप प्रदान करने में टीचर्स ऑफ बिहार के टेक्निकल टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह पत्रिका जिला शिक्षा विभाग गोपालगंज एवं टीचर्स ऑफ बिहार के संयुक्त प्रयास से प्रकाशित की गई है।

➤  जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि पत्रिका में विज्ञान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता, पर्यावरण एवं स्वच्छ ऊर्जा, पुस्तकों एवं प्रेरणादायक कहानियों, करियर एवं जीवन कौशल जैसे विविध विषयों को सरल, रोचक एवं विद्यार्थियों की समझ के अनुरूप प्रस्तुत किया गया है। विशेष रूप से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए यह पत्रिका अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

➤  शिव कुमार एवं टेक्निकल टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘विद्यार्थी दर्पण’ विद्यार्थियों में ज्ञानवृद्धि, रचनात्मक सोच, नवाचार की भावना तथा आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

➤ पत्रिका के संपादक मनीष कुमार ने बताया कि इस पत्रिका के प्रकाशन में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार एवं टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप यह पत्रिका विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरी है।

➤  टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि यह पत्रिका शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.