May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली विद्यालय में इंटर और मैट्रिक टॉपरों को किया गया सम्मानित, पूरी तन्मयता के साथ पढ़ाई करने की बच्चों को दी नसीहत

वैशाली विद्यालय में इंटर और मैट्रिक टॉपरों को किया गया सम्मानित, पूरी तन्मयता के साथ पढ़ाई करने की बच्चों को दी नसीहत

महुआ। रेणु सिंह

स्थानीय वैशाली विद्यालय में प्रोत्साहन योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर इंटर और मैट्रिक टॉपरों को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलते ही सभी सम्मानित प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे।
यहां पर स्कूल में दिवंगत पूर्व प्राचार्य स्व रामनाथ सिंह के पुण्यतिथि के मौके पर प्रोत्साहन योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उनके पुत्र और श्रम संसाधन विभाग भारत सरकार के अधिकारी अभिषेक सिंह चौहान व पुत्रवधू डॉ पूजा सिंह के द्वारा स्कूल में इंटर और मैट्रिक में प्रथम को 5100, द्वितीय को 3100 और तृतीय को 2100 रुपए नगद के साथ अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ रामबालक यादव ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों को सम्मान दिया जाना काफी सराहनीय है। इससे अन्य बच्चों को भी जीवन में अच्छे करने का लालसा जागेगी। इधर अभिषेक सिंह चौहान और डॉ पूजा ने कहा कि प्रतिभा को तरासने से उनकी हौसला अफजाई होती है। उन्होंने बच्चों को पूरी तत्परता और तन्मयता से लगकर पढ़ाई करने की नसीहत दी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के परिजन भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.