March 28, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

दो नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप (एक आरोपी गिरफ्तार)

1 min read

दो नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप (एक आरोपी गिरफ्तार) रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली ! महुआ, थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत में दो नाबालिक लड़कियों से हुए सामुहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपितों में से एक आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक इस पंचायत का रहने वाला बताया जाता है। शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं पंचायत में के लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। सूत्रो के अनुसार घटना मंगलवार की दोपहर की बताई जाती है।मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत की दो सहेलियां अपने घर से मंगलवार की दोपहर महुआ बाजार के लिए कपड़ा खरीदने के लिए निकली थी। लेकिन घर से कुछ दूर निकालने के बाद सुनसान जगह पर कुछ मनचले लोगों ने दोनों सहेलियों को पास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित लड़की को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित दोनों लड़की अपने घर पहुंच कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इलाके में घटना की जानकारी आग की तरह फैलती गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की नजाकत को देखते हुए पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी महुआ थाने को पुलिस को दी। महुआ थाने के पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने वरीय पदाधिकारी को दी। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ महुआ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित लड़कियों को अपने कब्जे में लेते हुए बुधवार को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। जहां पर दोनों का मेडिकल किया गया। इस घटना के संबंध में पीड़ित के भाई ने बताया कि मेरी बहन बगल के ही एक सहेली के साथ घर से महुआ बाजार कपड़ा खरीदने के लिए कह कर निकली थी। लेकिन घर से कुछ ही दूर जाने के बाद गांव के ही कुछ मनचले टाइप के लड़कों के द्वारा जारी में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने महुआ थाने में करीब आधा दर्जन आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की है। आवदेन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जगह-जगह छापेमारी करते हुए करीब आधा दर्जन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।वहीं शेष आरोपी पुलिस के गिरफ्तार से बाहर है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए सघन छापेमारी अभियान जारी है। वहीं घटना के बाद पंचायत के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। हालांकि स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना क्यों और कैसे हुई यह जांच का विषय बना हुआ है। हालांकि कुछ लोगों ने इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हुआ बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.