May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए लेखनी के स्तंभ बलराम बाबू ।

तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए लेखनी के स्तंभ बलराम बाबू ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ ( वैशाली )जिले के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार,लेखनी के महान स्तंभ बलराम सिंह को तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। श्रद्धांजलि समारोह का नेतृत्व उनके पुत्र दैनिक जागरण के पत्रकार सुनील कुमार ने की इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज सेवी पत्रकार एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे । सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय बलराम बाबू के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी वेवाक लेखन वाक पटुता ,स्पष्ट वादिता हमेशा याद किया जाएगा। वे कभी किसी गलत के सामने झुके नहीं । उनके द्वारा प्रकाशित कोयला इस्पात संवाद साप्ताहिक पत्रिका को पुनः चालू करने के साथ ही साथ उनके स्मृति में प्रत्येक वर्ष क्षेत्र के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का भी फैसला किया गया। संबोधित करने वालों में ब्रज किशोर सिंह, प्रो . रघुवंश प्रसाद सिंह, प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. संजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सोनी ,मो. इरशाद ,शंभू सदाशिव, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता , जद यू नेता उमेश कुमार सिंह ,प्रमोद कुमार सिंह, प्रो. सुधीर मालाकार, व्यास उपेंद्र सिंह,सत्येंद्र सिंह ,पत्रकार विपिन कुमार, राजेश मिश्रा, मुरारी चौधरी सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.