शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ.मनोज हुए सम्मानित ।
शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ.मनोज हुए सम्मानित । रिपोर्ट सुधीर मालाकार
सहदेई बुजुर्ग ( वैशाली ) प्रखंड क्षेत्र के अंधराबर चौक,पहाड़पुर तोई स्थित नीतीश कुमार स्मारक महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।यह सम्मान अंबेडकर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के रजत जयंती के अवसर पर पटना के बापू सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के .सी. सिन्हा, बिहार स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एस .एन सिन्हा के हाथों सम्मान दिया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडे उपस्थित थे।कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद ,पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गिरी जी ,बिहार वार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ,बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे । सम्मान से सम्मानित होने पर डॉक्टर मनोज ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया । इस अवसर पर बधाई देने वालों में प्रोफेसर विकेश कुमार ,प्रोफेसर प्रभुनाथ सिंह ,प्रोफेसर राजनाथ राय, प्रोफेसर सत्य प्रकाश, प्रोफेसर लाल बाबू राय, प्रोफेसर रत्नेश कुमार रतन, प्रोफेसर अजीत कुमार, प्रोफेसर कैलाशपति शर्मा सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल है।
