♦ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य: शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ‘बिहार टीचर हिस्ट्री मेकर’ से सम्मानित ♦
♦ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य: शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ‘बिहार टीचर हिस्ट्री मेकर’ से सम्मानित ♦
गोरौल/वैशाली, 3 मई 2026: गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट के शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह* को नवाचारी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए ‘द बिहार टीचर हिस्ट्री मेकर’ के तहत ‘मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा’ द्वारा सम्मानित किया गया।
डायट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र और जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली रविंद्र कुमार ने मोमेंटो देकर श्री सिंह को सम्मानित किया।
राजकीय शिक्षक सम्मान भी मिल चुका: उल्लेखनीय है कि श्री सिंह वर्ष 2025 में राजकीय शिक्षक सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं।
नवाचार के साथ सामाजिक सरोकार: उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने नवाचारी शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार, ‘हर घर शिक्षा’ अभियान और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सराहनीय कार्य किया है।
TBT में अहम भूमिका:टीबीटी के स्टेट टेक्निकल टीम हेड के रूप में इन्होंने राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षकों का साक्षात्कार लिया और टेक्निकल ज्ञान साझा किया। मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए गणित विषय में सुपर क्रैश कोर्स का सफल संचालन किया। 25 ब्लॉक अंतर्गत ‘आओ गणित सीखें’ कार्यक्रम में भी इनकी प्रस्तुति शानदार रही।
211 प्रस्तुतियां दे चुके: इस वर्ष टीबीटी मंच पर श्री सिंह कुल 211 प्रस्तुतियां दे चुके हैं।
अन्य शिक्षक भी सम्मानित: इनके अलावा उच्च विद्यालय बेलवरघाट के अजीत कुमार निषाद* एवं राजीव चंद्र प्रसाद बिसला को भी टीबीटी मंच द्वारा बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय में खुशी की लहर:सम्मान की खबर से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
इन्होंने दी बधाई: प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण*, नीतू कुमारी, राकेश कुमार, राहुल कुमार चौधरी, जय कृष्ण पाठक, पिंटू कुमार, ऋतुराज, पूर्णिमा कुमारी, शबानाज, आकृति प्रकाश, सुभद्रा कुमारी, शिवानी, अब्दुल हक, कुमार प्रभाकर एवं पंकज कुमार ने बधाई दी।
꧁༺༻꧂
रिपोर्ट: नसीम रब्बानी
NR INDIA NEWS
꧁༺༻꧂
