कन्हौली बिशनपरसी पंचायत के उप मुखिया बनी संगीता
कन्हौली बिशनपरसी पंचायत के उप मुखिया बनी संगीता
चुनाव में ने वर्तमान उप मुखिया अनमोल चौधरी को 6 तो संगीता देवी को 8 माट हुए प्राप्त
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की कन्हौली विशनपरसी पंचायत के उप मुखिया पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद मंगलवार को यहां प्रखंड कार्यालय पर चुनाव हुआ। चुनाव में संगीतादेवी ने निवर्तमान उप मुखिया अनमोल चौधरी को 02 मत से पछाड़कर विजय की सेहारा हासिल की।
चुनाव यहां प्रखंड कार्यालय भवन पर हुई। जहां पर उप मुखिया के लिए आवेदन के साथ चुनाव की प्रक्रिया हुई। इस दौरान यहां उक्त पद के लिए संगीता देवी और निवर्तमान उप मुखिया अनमोल चौधरी ने नामांकन किया। चुनाव में 14 वार्ड सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें संगीता देवी को जहां 08 मत प्राप्त हुए, वहीं अनमोल चौधरी को मात्र 06 मत से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह संगीता देवी 8-6 से विजय घोषित हुई। चुनाव के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी संजीत कुमार ने नवनिर्वाचित उप मुखिया संगीता देवी को शपथ कराया। संगीता देवी की ओर से शंभू ठाकुर, ममता देवी, मैनुल निशा, लक्ष्मी कुमार, शिवम राम, सरिता देवी, सोनी देवी आदि वार्ड सदस्य के अलावा पूर्व मुखिया मनोज कुमार, दिनेश राय, मनोहर दास, सुनील पासवान, रंजन सहनी, रौशन, रामप्रवेश, नबी पासवान, लालू राय अरविंद राय आदि उपस्थित थे। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित उप मुखिया संगीता देवी को समर्थकों ने मालाओं से लाद दिया।
