April 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला स्तरीय 63 वां सुब्रतों मुखर्जी फुटबॉल चयन प्रतियोगिता आयोजित।

जिला स्तरीय 63 वां सुब्रतों मुखर्जी फुटबॉल चयन प्रतियोगिता आयोजित।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना, जिला प्रशासन, वैशाली एवं जिला खेल कार्यालय, वैशाली के तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2024- 25 के तहत जिला स्तरीय 63 वां सुब्रतों मुखर्जी फुटबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन आज अक्षयवट राय स्टेडियम में किया गया । इस प्रतियोगिता में जिला के 11 विद्यालयों के 176 प्रतिभागियों के अलावे सभी दलों के टीम प्रभारी एवं कोच मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। आदर्श उच्च विद्यालय सराय, उच्च विद्यालय शंभूपुर कोआरी, उच्च विद्यालय भगवानपुर ,आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट, उच्च माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ, महारानी कुंवर उच्च विद्यालय वाजितपुर डुमरी ,उच्च विद्यालय बरुआ बहुआरा ,गांधी उच्च विद्यालय सहदेई बुजुर्ग, जी ए हाई स्कूल भगवानपुर, उच्च विद्यालय कृष्णवाड़ा एवं उच्च विद्यालय सेहान के प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें उच्च विद्यालय शंभूपुर कोआरी भगवानपुर ने विजेता और आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। विजेता टीम को मुंगेर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा । मैच रेफरी अंकित कुमार राव उनके साथ मोहम्मद तौकिर , हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, सुबोध कुमार चौधरी की देखरेख में चयन प्रतियोगिता संपन्न हुआ । इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार, सुबोध कुमार चौधरी, हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ,उमेश कुमार प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय सहायक मुकेश कुमार सिंह एवं दुर्गेश नंदन की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.