April 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रासमंडल मंदिर परिसर में किया गया पौधरोपण

रासमंडल मंदिर परिसर में किया गया पौधरोपण

रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ

महुआ प्रखंड के अंतर्गत गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के गद्दोपुर गांव में स्थित श्री श्री 1008 बाबा केशवानंद स्वामी जी पुण्य जीवित समाधि स्थल रासमंडल मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी श्री उमेश कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में तीन दर्जन से अधिक फूल का पौधा रोपण किया गया। जिसमें गुलाब, उड़हुल,करौटन,हजारा,कनइल तथा कई प्रकार के फूल के अलावा तुलसी, अमलतास का पौधा लगाए गए हैं। मंदिर के पुजारी श्री उमेश कुमार ने बताया कि पेड़ ही जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए । आपलोग भी अपने आस – पास के मंदिर परिसर में पौधरोपण करके सुंदर बनाइए। मंदिर के पुजारी उमेश कुमार ने बाबा के दरबार में आए हुए भक्तों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना किए।इस मौके पर अभय मिश्रा, राजकमल जायसवाल,मनीष शुक्ला, सागर महतो,अभिषेक मिश्रा, मोहन कुमार सिंह, छोटू कुमार,शिवम मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.