बिजली के झटके से एक युवक की हुई मौत।
बिजली के झटके से एक युवक की हुई मौत।
शुक्रवार की देर शाम बिजली के झटके से मूर्छित युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान पटेढ़ी वेलसर ओपी क्षेत्र के कटारु चकमहमद गांव निवासी चन्द्रदेव राय के 35 वर्षीय पुत्र रमेश राय के रूप के किया गया है.
घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि मृतक देर शाम अपने घर से खेत मे जा रहा था कि अचानक पहले से टूटकर गिरे बिजली के तार के चपेट में आ गया जिससे वह मुर्छित हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिये गोरौल लाया. मृतक के पत्नी सुशीला देवी भी अस्पताल में पहुच गई और चीत्कार मार कर रोने लगी. उसे अब इस बात की चिंता सता रही है कि 4 वर्षीय पुत्र हिमांशु एवं गोद मे 6 माह की सृष्टि का लालन पालन कौन करेगा. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है . घर का कमाने बाला पुत्र अब इस दुनिया मे नही रहा. मृतक ही एक मात्र कमाने बाला सदस्य था जो अब इस दुनिया मे नही रहा.
