February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंडिया खेलो फुटबॉल बिहार के वैशाली जिले के कन्हौली में सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाएगी

इंडिया खेलो फुटबॉल बिहार के वैशाली जिले के कन्हौली में सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाएगी

इंडिया खेलो फुटबॉल एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में शुक्ला सभागार, हाजीपुर में मंगलवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए इंडिया खेलो फुटबॉल के पदाधिकारी फनी भूषण जी ने कहा कि इंडिया खेलो फुटबॉल बिहार के वैशाली जिले के कन्हौली में सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाएगी। जिससे ग्रामीण प्रतिभा को फुटबॉल के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंडिया खेलो फुटबॉल के माध्यम से अलग-अलग शहरों में ओपन ट्रायल का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बिहार में वैशाली जिले के कन्हौली खेल मैदान में ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया है । जहां पर 11 से 17 वर्ष के लड़के लड़कियां इस ओपन ट्रायल में भाग ले सकती हैं। इंडिया खेलों फुटबॉल के साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना है। साथ ही साथ 25 अगस्त को कन्हौली खेल मैदान में आयोजित होने वाले ट्रायल में सीधे भाग लेकर ट्रायल का हिस्सा बन सकते हैं । 25 अगस्त को ट्रायल के दिन ही अपना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस अवसर पर स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि बिहार और वैशाली के लिए गर्व की बात है कि सेंटर आफ एक्सीलेंस विकसित किया जाएगा। जहां पर खासकर लड़कियों को फुटबॉल के माध्यम से आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी । प्रेस को संबोधित करते हुए वैशाली जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश प्रकाश सिंह ने कहा कि इंडिया खेलो फुटबॉल की एक अच्छी पहल है । जहां पर ग्रामीण प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है । निश्चित रूप से खिलाड़ियों को एक मंच मिलेगा तथा उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक खिलाड़ी ट्रायल का हिस्सा बने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने एवं आगे ले जाने का मौका दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.