राष्ट्र निर्माता सम्मान से नवाजे गए बालेश्वर सिंह सुदामा देवी महाविद्यालय की निदेशक सुनील कुमार सिंह
राष्ट्र निर्माता सम्मान से नवाजे गए बालेश्वर सिंह सुदामा देवी महाविद्यालय की निदेशक सुनील कुमार सिंह । (प्राचार्य रघुनाथ प्रसाद सिंह भी राष्ट्र निर्माता सम्मान से सम्मानित हुए )
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
सहदेई बुजुर्ग (वैशाली) बालेश्वर सिंह सुदामा देवी महाविद्यालय की निदेशक सुनील कुमार सिंह एवं प्राचार्य रघुनाथ प्रसाद सिंह को राष्ट्र निर्माता सम्मान 2024 से नवाजा गया है। यह सम्मान वैशाली में आयोजित मानव सांस्कृतिक संवर्धन संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्र निर्माता सम्मान 2024 के अवसर पर प्रदान किया गया। यह सम्मान पद्मश्री श्रीमती शांति देवी एवं पद्मश्री शिवम पासवान के कर कमलों द्वारा दिया गया। यह सम्मान इन लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। सम्मान के साथ यह बताया गया इन्होंने ग्रामीण इलाके में नर्सरी क्लास से लेकर उच्च माध्यमिक एवं हायर एजुकेशन के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सम्मान में प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, बैच एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।सम्मानित होने पर क्षेत्रीय लोगों ने इन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व प्रधानाध्यापक भगवान प्रसाद साहू, डॉक्टर बी एन शर्मा, दिनेश कुमार सिंह, महुआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर उमाशंकर निराला ,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार ,नागेंद्र ठाकुर सहित अन्य गण्यमान लोग शामिल हैं ।
