May 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राज्य स्तरीय खो-खो एवं शतरंज प्रतियोगिता का महाकुंभ वैशाली जिले में 27 सितंबर से शुरू।

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर खेल विभाग ,बिहार सरकार ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन ,वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय खो-खो एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । खो-खो प्रतियोगिता 27 सितंबर से 30 सितंबर 2024 अंडर-19 बालक वर्ग आयोजित है । इनके आवासन की सुविधा राज नारायण महाविद्यालय, हाजीपुर एवं प्रतियोगिता अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में होगा। शतरंज प्रतियोगिता 27 सितंबर से 30 सितंबर 2024 से किया जाएगा ।इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अंडर 14, 17 ,19 शामिल हो रही है ।जिसके आवासन एवं प्रतियोगिता राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय, हाजीपुर में होगा । खो-खो प्रतियोगिता अंडर-19 बालक वर्ग में कुल 33 जिलों से एवं शतरंज में तीनों आयु वर्ग अंडर 14,17 एवं 19 बालिका वर्ग में 38 जिलों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। प्रत्येक जिलों से आए हुए प्रतिभागियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए बालक और बालिका वर्ग के आवासन के लिए अलग-अलग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। खेल के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती के साथ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति एवं खेल मैदान में वैरीकेटिंग कराई जा रही है। सभी प्रतिभागियों के आवासन स्थल से प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचने के लिए परिवहन की सुविधा के अलावे मेडिकल सुविधा ,पेयजल एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां जारी है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.