May 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद चंद्रवंशी के तीसरी पुण्यतिथि वर्तमान अध्यक्ष श्री राजेश कुमार चंद्रवंशी के आवास पर मनाया गया।।

जनसंघ काल से जुड़े हुए श्री राम जन्मोत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद चंद्रवंशी जी के तीसरी पुण्यतिथि वर्तमान अध्यक्ष श्री राजेश कुमार चंद्रवंशी जी के आवास पर मनाया गया।।
*इस अवसर पर उनके द्वारा श्री राम जन्मोत्सव समिति के पिछले 25 साल से अपने अध्यक्ष पद पर रहते हुए पटना सिटी में एक मज़बूत संगठन तैयार किया गया उस विषय पर चर्चा हुई।।*
*उनके मार्गदर्शन पर श्री राम जन्मोत्सव समिति पटना सिटी में एक नई ऊर्जा के साथ अपना अमिट छाप छोड़े थे।।*
*उनके पुरानी यादें को इस अवसर पर तरोताजा करते हुए समिति के महामंत्री मुरारी राय भावुक हुए।।*
*इस अवसर पर आने वाले दिनों में संगठन में अधिक से अधिक सदस्य को जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया*।।
*उनके बताए गए मार्ग चलने का संकल्प लिया*।। *इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, ,सुजीत सिंह कुशवाहा,विनय कुमार बिट्टू,, सन्तोष कुमार सोनू, सन्तोष कुमार चौरासिया, श्री बाबु भाई, मुन्ना सरकार,गौरव कुमार,प्रमोद राज, सुधीर कुमार कसेरा,छोटू गिरि, आकाश कुमार,अजय कुमार,भरत प्रसाद चंद्रवंशी, अंकित कुमार, यश राज, संजय कुमार अम्बस्ट, रतन कुमार गुप्ता,अरबिंद यादव,दीपक कुमार,, संजय मालाकार, सतेन्द्र कुमार,अरविन्द कुमार, गिरजा प्रसाद, राहुल कुमार, लक्षण प्रसाद काशीनाथ चंद्रबंशी, धर्मेंद्र पटेल,एवं समिति से जुड़े बहुत सारे सदस्य उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.