कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी ने आवंटन किया राहत सामग्री, राहत कैंप बढ़ाने एवं विकेंद्रीकरण की मांग,
कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी ने आवंटन किया राहत सामग्री, राहत कैंप बढ़ाने एवं विकेंद्रीकरण की मांग,
महनार/देसरी 22.09.2024
वैशाली जिले के महनार के नयागांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच कर कांग्रेस नेताओं एवं समाजसेवियों ने सैकड़ों लोगों को राहत सामग्री का आवंटन किया एवं कैंप का जायजा लिया।
बाढ़ के कारण महनार, देसरी एवं सहदेव बुजुर्ग प्रखंड के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है। गांव में पानी घुस जाने से लोग घर से बाहर रहने को मजबूर हैं, उनके सामने जीने के बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। बाढ़ पीड़ितों की समस्या को देखते हुए रविवार को नयागांव में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि रंजीत पंडित, कांग्रेस वैशाली के सचिव उत्तम ठाकुर, कांग्रेस नेता अभिषेक कुमार, अविनाश पटेल, सुबोध पासवान, संजीव यादव, समाजसेवी बाबूलाल सिंह एवं राकेश कुमार सिंह ने लोगों के बीच जाकर राहत सामग्री का वितरण किया और प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
कांग्रेस नेता रंजीत पंडित एवं उत्तम ठाकुर ने कैंप की संख्या को बढ़ाने एवं कैंपों का विकेंद्रीकरण करने की मांग सरकार से किया है। अभिषेक कुमार एवं समाजसेवी बाबूलाल सिंह ने बच्चों एवं वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य के नियमित जांच करने एवं नाव का सुचारू संचालन की भी मांग किया है।
