May 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

23 सितम्बर को पूर्व मध्य रेल में स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत् आयोजित कार्यक्रम ‘‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता”

23 सितम्बर को पूर्व मध्य रेल में स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत् आयोजित कार्यक्रम ‘‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता”

हाजीपुर-23.09.2024

आज दिनांक 23.09.2024 को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत् रामाशीष चौक स्थित रेलवे आवास परिसर में रिक्त पड़े स्थानों में वृक्षारोपण का कार्य वृहत् स्तर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, श्री सुरेश कुमार पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री विवेक भूषण सूद, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर, श्री पुष्कर कुमार, मंडल पर्यावरण प्रबंधक, श्री आशीष कुमार एवं मुख्यालय के मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक, श्री सुमन कुमार तांती, उप मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक, श्री मंजय कुमार सिंह सहित मुख्यालय के अन्य गणमान्य अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सोनपुर मंडल के स्काउट एवं गाइड के कर्मचारियों एवं ब़च्चे-बच्चियों ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान‘‘ को सफल बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। वृक्षारोपण के तहत् विभिन्न प्रकार के करीब 200 पौधे लगाए गए। एचडीएफसी बैंक के द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से विभिन्न प्रकार के फलदार तथा फूलदार पौधे, जैसे-आम, अमरूद, लीची, जामुन, ऑवला, अनार, रात रानी, हर सिंगार, बेला कचनार, कनैल, उड़हुल, गुलमोहर इत्यादि लगाये गये। एचडीएफसी बैंक ने रेलवे को पर्याप्त पौधा प्रदान किया साथ ही साथ उनके अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर में भाग लिया।

पूर्व मध्य रेल के पाँचों मंडलों में आज हुए कार्यक्रम के आयोजनों का विवरण निम्नवत् हैः-

दानापुर मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अतंर्गत स्वच्छता की भागीदारी के तहत् बख्तियारपुर, झाझा, मोकामा, आरा, पाटलिपुत्र, पटना साहिब, जहानाबाद, नवादा एवं पटना कॉलोनी में रहने वाले निवासियों एवं रेल यात्रियों को No single use of plastic के बारे में जागरूक किया गया और दानापुर स्टेशन परWaste to Art से बने रिसाइकल उत्पाद को बिक्री के लिए लगाया गया। पटना जंक्शन पर बोतल क्रशर मशीन के प्लास्टिक से बने टी-शर्ट को बिक्री के लिए प्रदर्शनी लगाया गया।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कॉलोनियों में आज की थीम के तहत् रिसाइकल उत्पादों जिसमें से पेन स्टैंड, चम्मच से बने फूल, मिनी वर्टिकल हैंगिंग गार्डेन, लकड़ी से बना झाड़ू की बिक्री की गई एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सचित्र पेंटिंग वैगन केयर संेटर, डीडीयू में किया गया। सभी स्टेशनों और कॉलोनियों में सघन सफाई अभियान चलाया गया।

सोनपुर मंडल के खगड़िया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता संदेश देने के उद्देश्य से स्काउट एवं गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। मंडल के सभी बड़े स्टेशनों, यथा-सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर सफाई मित्रों की सहायता से सभी प्लेटफार्मों के साथ-साथ शौचालय एवं मूत्रालय की साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। ‘‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान‘‘ के तहत् मंडल के सभी स्टेशनों, कॉलोनियों एवं रामाशीष चौक स्थित रेलवे कॉलोनी में वृक्षारोपण किया गया। आज एवं दिनांक 24.09.2024 को बरौनी रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा विभाग के द्वारा बरौनी स्टेशन, कॉलोनी एवं गढ़हरा कॉलोनी में कार्यरत सफाईकर्मी के स्वास्थ्य जाँच हेतु जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

समस्तीपुर मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के सातवें दिन, समस्तीपुर स्टेशन पर रि-साइकल वस्तुओं की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया। जिसमें RRR के विषय पर जोर देते हुए जागरूकता फैलाई गई।

धनबाद मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अतंर्गत स्वच्छता की भागीदारी के तहत् धनबाद, बरकाकाना एवं नेसुब गोमो स्टेशन पर वेस्ट टू आर्ट में बने रिसाइकल उत्पाद को सेल के लिए लगाया गया तथा लोगों को कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.