पहाड़पुर चौक पर मां दुर्गा मनोकामना सिद्ध मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई।
पहाड़पुर चौक पर मां दुर्गा मनोकामना सिद्ध मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई।
महुआ प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर चौक पर मां दुर्गा मनोकामना सिद्ध मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भक्ति और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता रवि रंजन वर्मा ने किया जबकि संचालन डॉक्टर प्रमोद कुशवाहा ने किया इस बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को सफल बनाने के लिए एक नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अनिल कुमार राय उपाध्यक्ष हरिशंकर कुमार सचिव मनोहर कुमार उप सचिव मनोज कुमार राय कोषाध्यक्ष विजय शर्मा उपकोषाध्यक्ष मिथिलेश सहनी मेला निगरानी दिनेश कुमार राय, दिलीप सहनी, डॉक्टर प्रमोद कुशवाहा, राजेश कुमार राय, नितेश कुमार यादव मिडिया प्रभारी डाक्टर प्रमोद कुशवाहा को बनाया गया। इस मौके पर अरविंद कुमार,चंदन कुमार, विरेन्द्र सिंह,रवि रंजन कुमार,रंधीर कुमार, मुकेश कुमार,अजय कुमार कौशल कुमार,नीरज कुमार, अभिनाश कुमार अमन कुमार आदि मौजूद थे। समिति ने इस वर्ष की भी पूजा को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।
