May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मानव व जीव जंतु की रक्षा के लिए ओजोन परत का संरक्षण आवश्यक : डॉ अजीत

मानव व जीव जंतु की रक्षा के लिए ओजोन परत का संरक्षण आवश्यक : डॉ अजीत
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) संपूर्ण ब्रह्मांड समेत सभी जीव जंतुओं की रक्षा के लिए ओजोन परत की संरक्षण अति आवश्यक है । इसके बिना मानव जीवन की कल्पना कोरा साबित होगा । उक्त बातें सेमिनार के कोऑर्डिनेटर रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अजीत कुमार ने कहा।
पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. एस मुमताजुद्दीन ने देवचंद महाविद्यालय हाजीपुर में आयोजित सेमिनार के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ओजोन परत सूरज की पराबैंगनिक किरनें को अवशोषित करती है ‌।जिससे मनुष्य एवं जीव जंतु में होने वाले अनेक रोगों से बचाव होता है।
सेमिनार के कोऑर्डिनेटर डॉ अजीत कुमार विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग ने छात्रों से कहा कि ओजोन परत के संरक्षण के बिना पृथ्वी पर जीव जंतु का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस के अवसर पर ” ओजोन परत की संरक्षण संवर्धन समस्या और समाधान ” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन रसायन विज्ञान विभाग देवचंद महाविद्यालय हाजीपुर ने आयोजित किया । जिसमें बड़ी संख्या में स्नातक स्नातकोत्तर एवं शोध के छात्रों ने भाग लिया।
सेमिनार का उद्घाटन प्रो डॉ एस मुमताजुद्दीन पूर्व कुलपति, डॉ सत्येंद्र कुमार गेस्ट ऑफ़ ऑनर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय प्रो डॉ तारकेश्वर पंडित प्राचार्य एवं डॉक्टर अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह की अध्यक्षता प्रो डॉ तारकेश्वर पंडित प्राचार्य ने किया जबकि संचालन डॉ अजीत कुमार विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग देवचंद कॉलेज हाजीपुर ने की।
स्वागत भाषण डॉ अवंतिका कुमारी ने की।
मुख्य अतिथि ,अतिथि, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष का छात्रों ने पुष्प वर्षा माल्यार्पण गुलाबों फूल एवं पुष्प गुच्छ देकर भावपूर्ण ढंग से स्वागत किया।
स्वागत के कड़ी में डॉ अजीत कुमार ने मुख्य अतिथि अतिथि एवं प्राचार्य को प्रतीक चिन्ह भेंट किया ।वहीं डॉ बी गौतम, डॉ अविनाश मिश्रा एवं डॉ आबूलेश ने अंग वस्त्र फूल एवं पौधा का गमला देकर अतिथियों का स्वागत किया।
सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रो डॉ तारकेश्वर पंडित ने कहा कि ओजोन परत की सुरक्षा संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रम की निहायत जरूरी है। जिससे समाज में जागरूकता पैदा होगी और नई पीढ़ी को ओजोन परत की रक्षा के लिए नई नई-नई जानकारियां मिलेगा।
सेमिनार को संबोधित करते हुए गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि ओजोन परत के संरक्षण के लिए निरंतर वैज्ञानिक अनुसंधान की आवश्यकता है ।ताकि हम नई चुनौतियों से निपट सके।
वही डॉ अजीत कुमार ने कहा कि आज का सेमिनार का आयोजन ओजोन परत के संरक्षण के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
सेमिनार में मुख्य रूप से अभिषेक कुमार
पुरस्कार वितरण
सेमिनार में आयोजित प्रतियोगिता के भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सहभागियों में सुप्रिया महक प्रथम निहालचंद राय द्वितीय अभिषेक कुमार तृतीया।
निबंध प्रतियोगिता में अद्वितीय को प्रथम ,मयंक राज द्वितीय मनीषा कुमारी को तृतीय स्थान और पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में राजीव कुमार प्रथम सौम्या कुमारी द्वितीय और खुशी कुमारी को तृतीय स्थान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि प्रो डॉ मुमताजुद्दीन पूर्व कुलपति ने मेडल और प्रमाण पत्र प्रतिभागियों को प्रदान किया।
शोध छात्रों में निरंतर विज्ञान की नई तकनीक की जानकारी देने के लिए और शोध परक कार्य के लिए प्रेरित करने के लिए डॉ बी डी गौतम आर एन कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्राध्यापक को विशेष रूप से सम्मानित किया ‌गया।
समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ आतिश रब्बानी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.