वैशाली के कई दिग्गजों को जन सुराज के प्रदेश कार्यकारणी में मिली जगह ,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ।
वैशाली के कई दिग्गजों को जन सुराज के प्रदेश कार्यकारणी में मिली जगह ,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर ( वैशाली)
वैशाली जिला में जन सुराज प्रदेश इकाई की सूची आधिकारिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी की गई। पूरे वैशाली जिले से इस जन सुराज प्रदेश कार्यवाहक समिति में 94 लोगों को जगह दी गई है।
सूची जारी होने के बाद पदाधिकारियों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला।
साथ ही सभी ने 2 अक्टूबर 2024 को होने वाले पार्टी घोषणा को सफ़ल बनाने पर जोर दिया और अधिक से अधिक संख्या में पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचने का संकल्प किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, कार्यालय प्रभारी बी. एन. त्रिपाठी, राजापाकर प्रवक्ता अविनाश जी, के साथ हर्षेन्द्र कुमार, राकेश पटेल, डॉ. राजेश चौरसिया, राजेश ठाकुर, धनंजय सिंह, कुमार अमित,गौतम सहनी, अशोक रजक, तरुण कुमार पिंटू, सुनील सिंह सहित अन्य शामिल थे। प्रदेश समिति में मनोनीत सदस्यगण भी मौजूद थे। इनके साथ सुधीर शुक्ला, खन्ना सिंह, अरसद हुसैन, सुधीर मालाकर, नन्हे खान, चंचल सिंह, अंजन सिंह, रौशन पटेल, नागेंद्र चौधरी, आशुतोष कुमार दीपु, दिग्विजय नारायण, प्रतिभा सिन्हा, लालदेव कुशवाहा, विनय पासवान, जितेंद्र कुमार राय, नेमाधारी राय, मुकेश कुमार, रामानंद गुप्ता सहित जिले के अन्य प्रबुद्ध लोगो को प्रदेश समिति मे जगह दी गई है।
