दरभंगा – जिला स्तरीय शक्ति सर्वाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
दरभंगा – जिला स्तरीय शक्ति सर्वाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
जिला दरभंगा अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरदीपुर, सिंहवाड़ा के प्रांगण में लीडरशिप नेक्स्ट प्रोग्राम परियोजना के तहत जिला स्तरीय शक्ति सर्वाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के मासिक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा किया गया।
इस बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष सचिन कुमार के द्वारा किया गया।सभी बच्चो ने बारी बारी से अपना अपना परिचय दिया।इसके बाद बच्चो ने प्रार्थना किया।
पिछले बैठक की समीक्षा की गई जिसमे जो मुद्दे का हल हो गया उस मुद्दे को लिखा गया।एवम जो मुद्दे हल नहीं हुआ उस मुद्दे को अक्टूबर माह में खत्म करने पर सभी ने निर्णय लिया।
अनामांकित बच्चा तथा ड्रॉप आउट बच्चा को चिन्हित करना है इस पर निर्णय लिया गया की बच्चो को चिन्हित करके स्कूल में नामांकन करवाना है।
बच्चो के सुरक्षा हेतु वार्ड स्तरीय भंगुरता मापक करने पर चर्चा किया गया।
बच्चो से सबंधित सरकारी योजना पर चर्चा किया गया।
वार्ड नंबर 01 भपुरा में आंगनवाड़ी केन्द्र नही है इस पर चर्चा करके निर्णय लिया गया कि सीडीपीओ को आवेदन देंगे।
मध्य विद्यालय महेशपत्ति में विद्यालय कैंपस में मिट्टी करण एवं खरंजा का कार्य करने पर चर्चा किया गया।और मुखिया जी को आवेदन देने पर चर्चा किया गया।
नल जल का पानी नही मिल पा रहा है।इस चर्चा किया गया।
सभी सरवाइवर को प्रधानाध्यापक भूषण कुमार के द्वारा रैन कोट और खेल सामग्री दिया गया।
शिक्षा को बेहतर करने के लिए बुक बच्चो को दिया गया।नेटवर्क के अध्यक्ष दीपक कुमार कैशल ट्रेनिंग करके बाहर काम करने जाने खुद से अध्यक्ष पद से त्याग किया है।इसके जगह पर नेटवर्क के सभी सदस्यों के सर्वसहमति से सोनू कुमार को अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन करके बैठक समाप्त किया गया।
