ज्ञान ज्योति गुरुकुलम, सिंघाड़ा में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव शुभारंभ ।
ज्ञान ज्योति गुरुकुलम, सिंघाड़ा में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव शुभारंभ ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ ( वैशाली )ज्ञान ज्योति गुरुकुलम द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप खेल मैदान सिंघाड़ा में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ बड़े ही दिव्य और भव्य वातावरण में किया गया । प्रतियोगिता में लगभग 430 बच्चे और बच्चियों ने भाग लिया । 45 विधाएं के खेल आयोजित किए गए , सभी में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए बच्चों को चयन किया गया चयनित सभी बच्चों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। लगभग 20 से ज्यादा प्रकार के खेल कल समापन सत्र से पहले आयोजित किए गये हैं।खेल महोत्सव का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि युवा विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसलय किशोर उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अध्यक्षता वीआईपी के वरिष्ठ नेता विज्ञान स्वरूप सिंह जबकि संचालन विद्यालय के सह निदेशक अभय कुमार आर्य ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार आर्य उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।सैकड़ो अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों का उत्साह देखते बनता था। विद्यालय के सभी शिक्षकगण, खेल शिक्षक सभी बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में अपना योगदान दे रहे थे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसलय किशोर किशोर जी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला एवं बच्चें खेल को भी कैरियर के रूप में लेकर जीवन में उन्नति कर सकते हैं ऐसा संदेश दिया। विज्ञान स्वरूप सिंह जी ने बच्चों को काफी उत्प्रेरित किया एवं खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है ऐसा संदेश दिया। विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार आर्य ने बच्चों अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन शिष्टता एवं संयम सीखाता है ।
साथ ही कैसे ज्ञान ज्योति गुरुकुलम समग्रता के साथ विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से बच्चों को पूर्ण निर्माण में लगा है समारोह का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा।
