फुटबॉल मैच में हाजीपुर की टीम ने महुआ को 4-2 से पछारा
फुटबॉल मैच में हाजीपुर की टीम ने महुआ को 4-2 से पछारा
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय कन्हौली मैदान में खेले जा रहे हैं स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वाधान में वैशाली फुटबॉल लीग का शानदार मुकाबला मंगलवार को हाजीपुर और महुआ टीम के बीच हुआ। जिसमें हाजीपुर की टीम ने महुआ को 4-2 से पराजित किया।
रोमांचक मैच में स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर की टीम के आजाद हुसैन, मनीष कुमार और सचिन ने मध्यांतर के पूर्व 01-01 गोल कर टीम को 03 गोल दिए। वही मध्यांतर बाद पुनः सचिन ने 01 गोल किया। इधर महुआ फुटबॉल क्लब महुआ टीम के सुमित और नितेश मध्यांतर के बाद 01-01 गोल कर टीम को दो गोल दिए। रेफरी की भूमिका पुलक सिंह निभाया। मौके पर राजेश सिंह, नवल सिंह, प्रो वेद प्रकाश पटेल, दीपक कुमार आदि थे।
