July 22, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

बुढ़ी गंडक नदी में एक युवती का शव उपलाता देखकर लोगों में हड़कंप,हो रही है तरह तरह कि चर्चा/रिपोर्ट रंजीत कुमार

1 min read

बुढ़ी गंडक नदी में एक युवती का शव उपलाता देखकर लोगों में हड़कंप,हो रही है तरह तरह कि चर्चा/रिपोर्ट रंजीत कुमार

विभूतिपुर/समस्तीपुर

थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे भगवती स्थान से पुरब बसवारी के नजदीक एक युवती का उपलाता हुआ शव देखने से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा इसे धार में बहा दिया गया। बताया जाता है कि विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट में एक अज्ञात युवती उम्र लगभग (20) की शव तैरते हुए किनारे लगा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिलते ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। यह देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देने का प्रयास किया। तब तक नजदीक के कुछ लोगों ने उसे बांस के सहारे नदी के धार में धकेल कर उसे बहा दिया। जो बहते हुए रोसड़ा घाट की ओर जा रही थी। यह नजारा राहगीर रुक रुक कर देख रहे थे। और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। चर्चाएं हो रही थी कि साक्ष्य मिटाने के ख्याल से हत्या कर नदी में फेंक दिया गया है। कुछ व्यक्ति ऐसे भीड़ में भी थे जो शव को बहाने के प्रयास में लगे हुए थे। ताकि साक्ष्य पूर्ण रूप से मिट जाए। इसकी चर्चा सरेआम हो रही थी। युवती की बहती लाश को देखकर बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल पर भीड़ लग गई थी। और लोग वीडियो बना रहे थे। युवती हरा रंग की सूट सलवार पहनी हुई थी और पैर में सैंडल चप्पल भी था। थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर उपलाती हुई शव की जानकारी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.