July 24, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

गुरु की कृपा से ही होती है ईश्वर की प्राप्ति : विधायक। गुरु का आदर एवं सम्मान आवश्यक : बाबा रामसेवक दास। समस्तीपुर (जकी अहमद)

गुरु की कृपा से ही होती है ईश्वर की प्राप्ति : विधायक।

गुरु का आदर एवं सम्मान आवश्यक : बाबा रामसेवक दास।

समस्तीपुर (जकी अहमद)

खानपुर प्रखंड क्षेत्र के चकोटी मठ परिसर में शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मठ के महंत बाबा रामसेवक दास ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरु की पूजा की। उन्होंने अपने शिष्यों को बताया कि गुरू की असीम कृपा से मनुष्य शीर्षस्थ को प्राप्त करता है। इसलिए गुरु का आदर एवं सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी भी गुरु अपने शिष्य के प्रति गलत नहीं सोचता है। इस अवसर पर उपस्थित शिष्यों एवं साधु संतों को संबोधित करते हुए विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि गुरू की कृपा से ही भगवान की अनुभूति होती है। कहा गया है गुरुर ब्राह्म गुरुर विष्णु, गुरुर देवो महेश्व गुरुर साक्षात पर भ्रह्म तस्मै श्री गुरिवै नमः उन्होंने कहा कि गुरु की महती कृपा रही तो जीवन की नैया पार करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। कार्यक्रम में जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, डॉ0 वीरेंद्र फर्नांडिस, राम नारायण सिंह, शंकर दास, बालो दास, लक्ष्मी दास, कृष्णदेव दास, वृजनन्दन दास, गजेंद्र प्रसाद, बहादुर महतो, रामदयाल सिंह, डॉ0 लाल बाबू, शिवजी महतो, अशोक कुमार, फूल कुमारी देवी, चंद्रभूषण सिंह आदि भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.