April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आर्केस्ट्रा ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी व मासूम घायल

आर्केस्ट्रा ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी व मासूम घायल
महुआ। रेणु सिंह
आर्केस्ट्रा ट्रॉली और बाइक के बीच हुई टक्कर में पति-पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना शनिवार की पूर्वाहन महुआ-देसरी सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत ओस्ती हरपुर चौक के पास घटी।
घायल महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 23 निवासी सलमा खातून ने बताया कि वह अपने पति मो शमीम के साथ 4 वर्षीय पुत्र सिफरन को लेकर मायके गाजीपुर जा रही थी। इस बीच पीछे से आ रही आर्केस्ट्रा ट्रॉली की गाड़ी इन्हें उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पति-पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर टक्कर लगने के बाद ट्रॉली लेकर चालक निकल भागा। हालांकि लोगों ने उसे खदेरकर रास्ते में पकड़ लिया। अस्पताल द्वारा बताया गया की घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.